गाजियाबाद में 22 अप्रैल को कंगना रनौत का रोड शो, मुख्यमंत्री योगी 18 अप्रैल को पिलखुआ, 19 को मोदीनगर में करेंगे सभा

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-04-16 07:45 GMT


देश की राजधानी और प्रदेश के हिसाब से गाजियाबाद ही प्रवेश द्वार

गजियाबाद। गजियाबाद की लोकसभा उत्तर प्रदेश में कुछ ख़ास मायने रखती है। देश की राजधानी और प्रदेश के हिसाब से गाजियाबाद को ही प्रवेश द्वार माना गया है। गाजियाबाद भाजपा का गढ़ है। मोदी युग का अभेद किला है। गाजियाबाद को अपनी नई पहचान बनाने में यहां के स्थानीय जन प्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका रही है। देश और प्रदेश के मुखिया मोदी योगी का भी गाजियाबाद से खास लगाव है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान ने प्रत्याशी के रूप में अतुल गर्ग को चुनाव मैदान में उतारा है।

मोदी योगी के विशाल रोड शो हो जाने के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बाद ्धौलाना विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी की हो गई है। लोकसभा संयोजक अजय शर्मा के हवाले से महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान पिलखुआ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री मोदीनगर की सभा में 19 अप्रैल को पहुंचेंगे। 22 अप्रैल को गाजियाबाद में रोड शो के लिए कंगना रनौत का कार्यक्रम की महत्त्वपूर्ण जानकारी मिल रही है। गाजियाबाद में पार्टी की ओर से भी कुछ बड़ा ही होता है तो जनता भी अपनी तरफ से हर बार कुछ बड़ा ही संदेश देती है।

Tags:    

Similar News