झारखंड विधानसभा चुनाव-70 सीटों पर मिलकर लड़ेगी कांग्रेस-जेएमएम, जानें अन्य दलों के लिए कितनी सीटें छोड़ी?

Update: 2024-10-19 11:37 GMT

रांची। झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शनिवार को कहा हम इंडिया गठबंधन के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के खाते 70 सीटें आई हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य दलों के लिए बाकी 11 सीटें छोड़ी गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि राजद और सीपीआई(एल) से बातचीत के बाद स्थिति साफ हो जाएगी कि ग्रेस और जेएमएम किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Tags:    

Similar News