जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

Update: 2024-07-25 16:59 GMT

नई दिल्ली। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन का आज शाम को नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार के लोगों ने दी है। उनकी तबीयत देर शाम को अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि रंजन वर्ष 2010 में इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। बाद में 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बनाया गया था। काफी दिनों तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद वर्ष 2023 में वह फिर जदयू में शामिल हो गए। स्वर्गीय रंजन के पिता रामशरण प्रसाद सिंह जाने-माने कांग्रेसी नेता थे। वे प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाले थे।

Tags:    

Similar News