जय बाबा बर्फानी: पवित्र तीर्थ अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Update: 2024-06-29 06:38 GMT

जम्मू। आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। सनातन धर्म में अमरनाथ यात्रा का बेहद खास महत्व बताया गया है। यह तीर्थ स्थानों में सबसे पवित्र माना जाता है। इस यात्रा के लिए शिव भक्त पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। इस यात्रा में शिव भक्त अधिक संख्या में शामिल होते हैं। खराब मौसम होने के बाद भी श्रद्धालुओं में वही भक्ति भाव देखने को मिलता है।

इस बार की अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त तक यानी 52 दिनों तक चलेगी। बाबा अमरनाथ की यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन लगा हुआ है। इस बार चारों धाम की यात्रा में उमड़ी भीड़ को देखते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड पहले से सचेत है। बोर्ड ने दोगुने श्रद्धालुओं के हिसाब से तैयारी की हुई है। अमरनाथ यात्रियों के रुकने की तीन स्थान बनाए गए हैं। ये स्थान बहलटाल, पहलटाल और जम्मू हैं। इन तीनों स्थानों पर रोजाना 50-50 हजार लोगों के रुकने के इंतजाम किया गया है।

रास्तों में यात्रियों की सुविधा के लिए 125 लंगर हर रोज लगेंगे। लंगरों पर करीब हर रोज 1.50 लाख लोगों की खाने की व्यवस्था की गई है। रास्तों में टेंट भी लगाए गए हैं। जहां पर अमरनाथ यात्रियों के रुकने का इंतजाम है। चिकित्सा संबंधी सुविधाओं के इंतजाम पर खास व्यवस्था की गई है। कई जगहों पर परमानेंट अस्पलात बने हुए हैं। सुरक्षा में सीएपीएफ की 500 कंपनियों के साथ 1.20 लाख जवान तैनात किया गया है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति अमरनाथ गुफा में बने शिवलिंग के दर्शन करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस यात्रा को करने से 23 तीर्थों के पुण्य की प्राप्ति होती है। पुराणों में जिक्र किया गया है कि काशी में लिंग दर्शन और पूजन से दस गुना, प्रयाग से सौ गुना और नैमिषारण्य तीर्थ से हजार गुना अधिक पुण्य बाबा अमरनाथ के दर्शन करने से मिलता है। यह भी मान्यता है कि यात्रा को करने से जातक को सभी रोगों और पापों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए कठिन रास्तों के बाद शिव भक्त अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं। यात्रा करने से श्रद्धालुओं को महादेव की कृपा प्राप्त होती है।

Tags:    

Similar News