कुवैत से 45 भारतीयों का शव लेकर कोच्चि पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमान, परिजनों को सौंपा जाएगा

Update: 2024-06-14 06:03 GMT

नई दिल्ली। कुवैत के मंगफ इलाके में गुरुवार को बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी जिसमें 49 लोगों की जलकर मौत हो गई। इनमें 45 भारतीय मजदूर थे। हादसे में 49 लोग गंभीर रूप से झुलस भी गए थे। इस घटना में जान गंवाने वाले 45 भारतीय मजदूरों के पार्थिव शरीर को केरल के एर्नाकुलम शहर लाया गया। इंडियन एयरफोर्स का विशेष विमान भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेकर आया है। इस विमान में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी मौजूद थे। अब इस विमान को शाम 4 बजे तक दिल्ली लाया जाएगा। एयरपोर्ट में शवों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों में से सबसे ज्यादा लोग केरल के 23 नागरिक हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु 7 के नागरिक हैं। इसके अलावा 3-3 नागरिक उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश और ओडिशा के भी 2 लोग हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, बंगाल, पंजाब और हरियाणा के भी एक-एक नागरिक की मौत हुई है।

Tags:    

Similar News