लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में 5 बजे तक 58.34 फीसदी हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा तो बिहार सबसे कम

Update: 2024-06-01 12:38 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण में आज यानी शनिवार को 8 राज्यों और केंद्र शासित की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 904 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम बजे तक 58.34 फीसदी मतदान हुआ है। अब तक की मतदान प्रतिशत में पश्चिम बंगाल अव्वल रहा तो बिहार सबसे पीछे।

किस राज्य में कितना फीसदी हुआ मतदान

बिहार- 48.86%

चंडीगढ़-62.80%

हिमाचल प्रदेश- 66.56%

झारखंड- 67.95%

ओडिशा- 62.46%

पंजाब- 55.20%

उत्तर प्रदेश- 54.00%

पश्चिम बंगाल- 69.89%

लोकसभा चुनाव के पहले छह चरणों के लिए मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई और 25 मई को हुआ था।

Tags:    

Similar News