कन्नौज रेप कांड में रेप पीड़िता की बुआ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या बुआ ने ही रची थी रेप की साजिश!

Update: 2024-08-21 08:04 GMT

लखनऊ। कन्नौज रेप कांड में गिरफ्तार पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव की सहयोगी नाबालिग रेप पीड़िता की बुआ को पुलिस ने आज सुबह अरेस्ट कर लिया। रेप पीड़िता की बुआ को उसके मायके जाते समय रास्ते से गिरफ्तारी हुई। पुलिस के मुताबिक नाबालिग भतीजी के दुष्कर्म की मुख्य साजिशकर्ता बुआ ही है। घटना के बाद से ही आरोपी बुआ फरार चल रही थी। पुलिस का कहना है कि बुआ ने ही नाबालिग को आरोपी नवाब सिंह के डिग्री कॉलेज लेकर गई थी। वहीं नवाब सिंह यादव को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

बता दें 11 अगस्त की रात कन्नौज में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर अपने कॉलेज परिसर में नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप है। इस मामले में पीड़िता की बुआ को भी आरोपी बनाया गया था। वह फरार चल रही थी। जिन्हें आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Tags:    

Similar News