लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा 217 सीटों पर आगे, कांग्रेस पीछे

Update: 2024-06-04 05:08 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी गठबंधन इंडिया में कांटेदार मुकाबला है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 217 सीटों पर आगे चल रही है। तो वही कांग्रेस 81 सीटों पर आगे चल रही है।

बता दें कि लोकसभा के 543 में से 542 सीटों पर सात चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण के मतदान 19 अप्रैल को हुए थे जबकि आखिरी चरण के मतदान एक जून को हुआ था।वहीं आज मतों की गिनती की जा रही है। इसी के साथ आज शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी कि देश में किसकी सरकार बनेगी? क्या तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी के सिर पर प्रधानमंत्री का ताज सजेगा या फिर कहानी में ट्विस्ट आएगा। फिलहाल अभी संशय बरकरार है।‌

Tags:    

Similar News