कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा- माहौल हमारे पक्ष में है, हमें एकजुट होकर काम करना होगा

Update: 2024-07-31 06:50 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार के ऊपर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में कम सीट पाने के बाद भी सबक नहीं ले रही है। इसके बजाय आज भी विभाजन और डर फैलाने की अपनी नीति पर कायम है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा है। कुछ ही महीनों में चार राज्यों में चुनाव होने हैं। हमें लोकसभा चुनाव में बनी स्थिति को बरकरार रखना चाहिए। हमें आत्म संतुष्ट और अति आत्मविश्वासी नहीं बनना चाहिए। माहौल हमारे पक्ष में है लेकिन हमें लक्ष्य को ध्यान में रखने की भावना के साथ एकजुट होकर काम करना होगा।

बैठक में सोनिया गांधी ने वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की और कहा कि ये तबाही चौंकाने वाली है। लोग प्राकृतिक आपदाओं के अलावा, कुप्रबंधन के कारण होने वाली रेल दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा रहे हैं। हमारी संवेदनाएं भी इन सभी पीड़ितों के साथ हैं। संसद में वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए मौन रखा भी रखा गया।

Tags:    

Similar News