ओडिशा के मयूरभंज में पीएम मोदी ने नवीन बाबू की तबियत पर उठा दिया सवाल! जानिए, क्या-क्या कहा?

Update: 2024-05-29 09:33 GMT

मयूरभंज, ओडिशा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मयूरभंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा ने भी BJD के 25 साल के राज पर फुलस्टॉप लगाना तय कर लिया है। 10 जून को ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेने वाला है। आज पूरा ओडिशा कह रहा है कि ओडिशा का मुख्यमंत्री ओड़िया हो। 5 दशक के बाद देश ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का निर्णय कर लिया है। जो विकास लोगों ने दशकों में नहीं देखा था वो विकास पिछले 10 साल में देखा है।

लेकिन सवाल तो ये है कि नवीन बाबू की तबियत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र है क्या? ये ओडिशा के लोगों को जानने का अधिकार है। कहीं इसमें उस लॉबी का तो हाथ नहीं है न जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं। इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है। आजकल नवीन बाबू के सभी शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं। वो ये देखकर बहुत परेशान हैं कि पिछले 1 साल में नवीन बाबू की तबियत इतनी कैसे बिगड़ गई। वर्षों से नवीन बाबू के करीबी लोग जब मुझसे मिलते हैं, तो वो नवीन बाबू की तबियत की चर्चा जरूर करते हैं। वो बताते हैं कि नवीन बाबू अब खुद से कुछ कर नहीं पा रहे हैं।

एक अरसे तक नवीन बाबू के करीबी रहे लोगों का मानना है कि उनकी तबियत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। BJD सरकार ने सबसे धोखा तो महाप्रभु के श्री रत्न भंडार को लेकर किया है। आज ओडिशा ही नहीं, पूरा देश जानना चाहता है कि रत्न भंडार की चाबी गई कहां? जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में किसका नाम है? मैं मेरे ओड़िशावासियों को विश्वास दिलाता हूं कि BJD सरकार जो छुपा रही है, उसका खुलासा ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद हम करेंगे।

Tags:    

Similar News