10 वर्षों में मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को आर्थिक विकास के शिखर पर पहुंचाया- अमित शाह

Update: 2024-07-22 19:10 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल मोदी कार्यकाल 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी। इस बजट को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जो कल बजट पेश होगा वह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। कल का बजट 2047 के विकसित भारत के सपने मजबूत देने वाला होगा। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कल के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक्स पर पोस्ट पर कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण से पता चलता है कि पीएम नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का विजन एक आसन्न संभावना है। पिछले 10 वर्षों में, मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को आर्थिक विकास के शिखर पर पहुंचा दिया है।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में भारत के सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने का दस्तावेजीकरण किया गया है, साथ ही विकसित राष्ट्र के रूप में उभरने के लिए इसके भविष्य की रूपरेखा को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया है।

Tags:    

Similar News