दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो

Update: 2024-05-22 12:19 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) 25 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी और अन्य संबंधित लोगों को पोलिंग स्टेशन तक आने-जाने में दिक्कत ना हो इसके लिए अपने समय में बदलाव किया है। 25 मई को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन की सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी। सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद पूरे दिन सामान्य मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी। डीएमआरसी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली में 25 मई, 2024 (शनिवार) को लोकसभा चुनाव के दिन सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 04:00 बजे से शुरू होंगी ताकि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकें। सुबह 06:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद, पूरे दिन सामान्य मेट्रो ट्रेनें चलेंगी।

Tags:    

Similar News