अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रधानमंत्री होते तो वो भी आपातकाल लागू कर देते: संजय राउत

Update: 2024-07-13 08:34 GMT

मुंबई। कल केंद्र सरकार ने 25 जून 'आपातकाल' को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। इस पर संजय राउत ने केंद्र पर हमला बोला है।

संजय राउत ने कहा कि आपातकाल लागू हुए 50 साल बीत चुके हैं और लोग भी आपातकाल को भूल चुके हैं। देश में आपातकाल क्यों लागू किया गया? कुछ लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते थे। रामलीला मैदान से खुलेआम एलान किया गया, हमारे जवान, सेना को कहा गया कि वह सरकार के आदेश न मानें। ऐसी परिस्थिति में अगर अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रधानमंत्री होते तो वो भी आपातकाल लागू कर देते। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला था। देश में कुछ लोग बम बना रहे थे और विभिन्न स्थानों पर बम फट रहे थे। उस समय आरएसएस ने भी उसका समर्थन किया था।

बालासाहब ठाकरे ने भी खुलकर साल 1975 में लगाए गए आपातकाल का समर्थन किया था। उन्होंने इंदिरा गांधी का भी समर्थन किया था और जब वे मुंबई आईं थी तो उनका स्वागत किया गया था। संजय राउत ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा के बीते 10 वर्षों में जो हुआ उसे भी याद रखा जाएगा। वे भी संविधान के रक्षक नहीं हैं।

Tags:    

Similar News