पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, प्रेमिका ने 2 साल के बेटे को छोड़ प्रेमी को अपनाया, जानें क्यों

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-08-01 11:45 GMT


लखीसराय, बिहार। लखीसराय से एक चौंका देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। 22 साल की एक शादीशुदा महिला की जब एक युवक से प्रेम कहानी सामने आई तो पति ने अपनी पत्नी की शादी उस युवक से करवा दी। लेकिन पति ने यह शर्त रख दी कि वह 2 साल के बेटे को अपनी पत्नी को नहीं सौंपेगा। इस पर महिला राजी हो गई और प्रेमी के साथ नया घर बसा लिया।

दरअसल खुशबू का चंदन नाम के युवक से बचपन से ही प्रेम था लेकिन परिजनों ने उसकी शादी राजेश से करवा दी। इसके बाद दंपती को एक बेटा पैदा हुआ। एक दिन राजेश खुशबू और चंदन को एक साथ देख लिया तब खुशबू और चंदन की प्रेम कहानी उजागर हो गई। इसके बाद राजेश ने खुशबू की शादी चंदन से कराने का फैसला लिया। राजेश ग्रामीणों के सामने दोनों की शादी इस शर्त के साथ कराई कि बेटा उसके साथ रहेगा और उसकी संपत्ति पर खुशबू का कोई अधिकार नहीं होगा। इस शर्त को खुशबू ने लिखित रूप से मान लिया।

इतना ही नहीं खुशबू ने यह शादी करवाने को लेकर अपने पति को धन्यवाद दिया। खुशबू ने कहा कि वह बचपन से ही चंदन को प्रेम करती थी लेकिन यह प्रेम परिजनों को स्वीकार नहीं था इसलिए उसकी शादी राजेश से करवा दी गई। अब खुशबू इस बात से खुश है कि राजेश के पहल से उसे उसकी मोहब्बत फिर से मिल गई।

Tags:    

Similar News