मणिपुर में मतदान के बीच कैसे हुई गोलीबारी, अधिकारी सुरबाला देवी ने बताया पूरा वाकया

Update: 2024-04-19 12:23 GMT

इंफाल। मणिपुर में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है, यहां से मतदान के दौरान बड़ी खबर सामने थी। इंफाल में एक पॉलिंग स्टेशन पर अचानक दो बदमाश बाइक पर आए और कांग्रेस एजेंट का हाथ पकड़कर ले गए और उन पर गोली चला दी थी। जिसमें एक नागरिक बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है कि जिन्होंने गोली चलाई थी उनका उद्देश्य क्या था। राज्य की पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

मणिपुर की घटना के बारे में मोइरांगकम्पु की ब्लॉक लेवल अधिकारी साजेब सुरबाला देवी ने बताया कि अचानक यहां दो लोग आए और कांग्रेस और बीजेपी के पोलिंग एजेंटों के बारे में पूछा। वे कांग्रेस एजेंट का हाथ पकड़कर बाहर ले गए। फिर दो लोगों ने कार के अंदर से गोलियां चलाईं। एक ने व्यक्ति घायल हो गया। बता दें कि उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में आज लोकसभा की दो सीटों पर चुनाव जारी है। यहां पर मतदान कराना चुनाव आयोग के लिए काफी काफी महत्तवपूर्व है।

18वीं लोकसभा के लिए शुक्रवार से 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चुनाव जारी है, सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था जबकि शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। अगले चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा जबकि अंतिम चरण के लिए वोटिंग एक जून को होगी, चार तारीख को चुनावों का परिणाम जारी किया जाएगा।  

Tags:    

Similar News