यूपी के हाथरस में भयावह सड़क हादसा, बच्चे और महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत, 13 घायल

Update: 2024-09-06 18:03 GMT

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की शाम एक भीषड़ सड़क हादशा हो गया। ओवरटेक करने की कोशिश में एक रोडवेज बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कम से कम चार बच्चे और चार महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गयी वहीं 13 अन्य घायल हो गए।

हाथरस घटना पर अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी ने कहा कि अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जिनमें 7 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसा रोडवेज बस और टाटा वाहन की टक्कर से हुआ। 11 घायलों का इलाज चल रहा है जबकि 8 को उचित इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट पर हाथरस सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट पर कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

प्रधानमंत्री ने यूपी के हाथरस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया।

Tags:    

Similar News