हेमंत सोरेन गठबंधन दल के नेता चुने गए, जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

Update: 2024-07-03 12:44 GMT

रांची। हेमंत सोरेन रांची में आईएनडीआईए विधायकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। मीटिंग में उन्हें गठबंधन दल का नेता चुन लिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। बैठक में चंपई सोरेन कल्पना सोरेन और झारखंड कांग्रेस प्रभारी सहित आईएनडीआईए के तमाम दिग्गज नेता मौजूद हैं।

हेमंत सोरेन की इस हाईलेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हैं। गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

बता दें कि रांची में होने वाली इस बैठक के लिए आईएनडीए के सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा गया था। मीटिंग के लिए चंपई सोरेन ने भी अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था।

Tags:    

Similar News