मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट अस्पताल में भर्ती

Update: 2024-08-24 11:16 GMT

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश के बीच एक निजी हेलीकॉप्टर आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का है। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत चार लोग मौजूद थे। यह हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। वहीं अभी तक दुर्घटना का सटीक तकनीकी कारण पता नहीं चल पाया है।

पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि पुणे जिले के पौड गांव के पास एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का है। यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। हेलीकॉप्टर में सवार 4 लोगों में से कैप्टन को चोटें आईं हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है।

Tags:    

Similar News