यूपी के बहराइच में भारी तनाव! इंटरनेट सेवाएं बंद, आगजनी, मृतक के शव को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Update: 2024-10-14 07:53 GMT

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच के महसी महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हिंसक में एक की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हैं। अब इस मामले को लेकर बहराइच में विवाद बढ़ गया है। गोलीबारी में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के शव को लेकर वहां के लोग सड़क पर उतर आए हैं। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालत बहुत नाजुक हो गई है। दुकानों को तोड़ा जा रहा है। आक्रोशित लोग घरों को जला रहे हैं। इस हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

हालातों को काबू करने की कोशिश जारी है भारी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर मौजूद है। पुलिस बल के साथ बहराइच कलेक्टर ने पैदल मार्च निकाला। डीएम ने कहा कि स्थिति कंट्रोल हो रही है। यहां पर पीएससी बल की गाड़ियां भी पहुंच चुकी है। वहां पर पुलिसकर्मी यहां जैकेट और हेल्मेट पहनते नजर आ रहे हैं।

वहीं सपा नेता अमीक जमाई ने बहराइच हिंसा पर बयान देते हुए कहा कि 2017 से अब तक यूपी में सबसे ज्यादा दंगे हुए हैं। इसके लिसे शासन और प्रशासन जिम्मेदार है। जो गोली लगी वो गलत है लेकिन आप निर्दोषों के साथ ऐसा नहीं कर सकते।

Tags:    

Similar News