दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, 11 से 13 सितंबर के बीच बारिश का येलो अलर्ट, जानें कब विदा होगा मानसून?

Update: 2024-09-11 06:15 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया है लेकिन कई इलाकों में जलभराव हो गया जिससे लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ा। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो इस माह के अंत में मानसून विदा होगा।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 12 और 13 सितंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। दिल्ली में आज सामान्य रूप से बादल छाए रहने और दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सुबह 8:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक सफदरजंग इलाके में 5.6 एमएम, आया नगर में 1.8 एमएम, डीयू में 3 एमएम, पीतमपुरा में 27 एमएम और नरेला में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Tags:    

Similar News