हरियाणा चुनाव रिजल्ट: भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 47 सीटों पर चल रही है आगे

Update: 2024-10-08 05:19 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से जारी है। यहां पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कांटेदार मुकाबला है। चुनाव आयोग के अब तक के रुझानों के मुताबिक, भाजपा ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 35 सीटों पर, इनेलो 1 पर, बसपा 1 पर और आईएनडी 5 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं हरियाणा में अभी तक आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है।

बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान हुआ था। हरियाणा में सभी सीटों के लिए एक चरण में मतदान हुआ था।

Tags:    

Similar News