हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा- अगर यहां कांग्रेस से गठबंधन होता तो नतीजे काफी अलग होते

Update: 2024-10-08 05:42 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से जारी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है। हालांकि दोनों पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत की दावा किया है। इस बीच आप हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता का बयान सामने आया है।

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस के पिछड़ने और आप-कांग्रेस गठबंधन के सफल न होने की चर्चाओं पर आप हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि यह आकलन करना मेरा काम नहीं है। दोनों पार्टियों के हाईकमान यह आकलन करेंगे कि इससे क्या लाभ या हानि हुई और क्या किया जाना चाहिए था और क्या नहीं किया जाना चाहिए था। हमने उस समय सकारात्मक प्रयास किया था। हमने राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाया और भाजपा को बैसाखी पर ला दिया। अगर यहां भी ऐसा किया गया होता तो नतीजे काफी अलग होते।

बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान हुआ था। हरियाणा में सभी सीटों के लिए एक चरण में मतदान हुआ था।

Tags:    

Similar News