पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर अंतिम विदाई

Update: 2024-12-27 06:39 GMT

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो के जरिए डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। महत्वपूर्ण अवसरों पर वे व्हीलचेयर पर संसद आते थे और अपने कर्तव्य का निर्वहन करते थे। उन्होंने विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संबंध बनाए रखे और हमेशा उपलब्ध रहते थे। बतौर मुख्यमंत्री, मैंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उनसे विचार-विमर्श किया।

वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के विकास में अमूल्य रहा है।

देशभर में डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक की लहर है।

Tags:    

Similar News