पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में फिर हुए शामिल, पार्टी बदलने में रहे हैं माहिर!

Update: 2024-10-03 11:40 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा को बहुत बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने राहुल गांधी की जींद रैली में पहुंचकर कांग्रेस ज्वाइन किया। राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

बता दें पहले अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 2019 में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह आप में शामिल हो गए थे। अशोक तंवर आप के हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे। इसके बाद उन्होंने आप भी छोड़ दी थी। उन्होंने आप से इस्तीफा देने के पीछे का कारण कांग्रेस-आप के गठबंधन को बताया था। फिर इस साल जनवरी में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उन्हें सिरसा से टिकट दिया था। मगर वह हार गए थे।

Tags:    

Similar News