झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन भाजपा में हुए शामिल

Update: 2024-08-30 11:28 GMT

रांची। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन आज यानी शुक्रवार को आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। चंपई सोरेन को बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया। इस दौरान वहां पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे।

वहीं भाजपा में शामिल होने से पहले चंपई सोरेन ने कहा कि मैंने 18 अगस्त को ही पोस्ट करके बताया था कि जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से बनाया, उसमें मेरे साथ क्या-क्या राजनीति हुई। हमने सोचा था कि नया संगठन बनाएंगे या कोई साथी मिलेगा तो झारखंड के लिए उसके साथ जुड़ेंगे। हमें भाजपा के रूप में अच्छा साथी मिला है। हम पहले की तरह ही झारखंड के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए, आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए काम करूंगा। 

Tags:    

Similar News