दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व बसपा नेता राज कुमार आनंद और आप विधायक करतार सिंह तंवर भाजपा में हुए शामिल

Update: 2024-07-10 09:03 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और बसपा नेता राजकुमार आनंद अपनी पत्नी वीना आनंद के साथ दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा आप सिटिंग एमएलए करतार सिंह तंवर और आप पार्षद उमेद सिंह फोगाट भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। राजकुमार आनंद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की मौजूदगी में शामिल हुए हैं।

बता दें कि अप्रैल में राज कुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था और बसपा में शामिल हो गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो अपने घर लौट आए हैं। तो वहीं आप से इस्तीफा देने के बाद राज कुमार आनंद ने कहा था कि आप में दलित विधायकों, मंत्रियों और अन्य नेताओं का सम्मान नहीं होता है। 

Tags:    

Similar News