अभी कुछ दिन तो कहना ही पड़ेगा उफ गर्मी! जाने राहत की संभावना पर मौसम विभाग का क्या है कहना

Update: 2024-06-13 11:22 GMT
अभी कुछ दिन तो कहना ही पड़ेगा उफ गर्मी! जाने राहत की संभावना पर मौसम विभाग का क्या है कहना
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हिटवेव का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्लीवासियों को 18 जून से पहले गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान दिन के समय गर्म हवाएं और लू चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है, पश्चिमी विक्षोभ के असर की भी संभावना है। इसीलिए, हमें उम्मीद है कि उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश जैसे पूर्वी भागों में गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम होगा। बाकी राज्यों में भी स्थिति ऐसी ही रहेगी।

Tags:    

Similar News