सलमान खान के घर फायरिंग मामला: हरियाणा के पानीपत से सुक्खा नाम के शूटर गिरफ्तार

Update: 2024-10-17 05:59 GMT

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन में सुक्खा नाम के शूटर को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से सुक्खा नाम के शूटर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वह उन आरोपियों में शामिल है, जिसने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की रेकी की थी और सलमान खान के फार्महाउस पर हमला करने की साजिश का मुख्य आरोपी था। सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है।

बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई थी। दो अज्ञात लोगों ने सुबह लगभग चार बजकर 50 मिनट पर चार राउंड हवाई फायरिंग की और फायरिंग करने के बाद भाग गए। दोनों शूटर बाइक से आए थे।

Tags:    

Similar News