राहुल गांधी के ऊपर विवादित बयान पर रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ FIR दर्ज

Update: 2024-09-19 11:21 GMT

बेंगलुरु। विपक्ष नेता राहुल गांधी के ऊपर विवादित बयान देने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बता दें अमेरिका में राहुल गांधी के सिखों वाले बयान को लेकर रवनीत बिट्टू ने उन्हें आतंकी बता दिया था। इसके बाद कांग्रेस के लोगों ने खूब हंगामा किया और कांग्रेस के नेताओं ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर दी गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (गलत सूचना के आधार पर बयान देना या अफवाह फैलाना), 192 (दंगे कराने के मकसद से भडकाऊ बयान देना), 196 (दो समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने) के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News