हाथरस में कंटेनर और मैक्स की भीषण टक्कर, सात की मौत, कई घायल
By : Nandani Shukla
Update: 2024-12-10 10:07 GMT
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन के गांव जैतपुर के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर कंटेनर और मैक्स के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मैक्स में सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद काफी अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर वहां के ग्रामीणों की मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया साथ ही साथ शवों को कब्जें में ले लिया।