चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति मुर्मु को सौंपी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की लिस्ट

Update: 2024-06-06 18:07 GMT

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए नव निर्वाचित सदस्यों की सूची राष्ट्रपति को सौंपी। अब राष्ट्रपति नई सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने चुनावी प्रक्रिया की सफलता पर मुख्य चुनाव आयुक्त को बधाई दी। मतदान के प्रबंधन में शामिल आयोग और उसके अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य अधिकारियों के प्रयासों की राष्ट्रपति ने सराहना की।

बता दें राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की सलाह पर बुधवार को 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नई सरकार का गठन करना होगा।

Tags:    

Similar News