महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने दिया बड़ा अपडेट, त्योहारों के बाद हो सकता है तारीखों का एलान

Update: 2024-09-28 12:08 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। सभी पार्टियों ने अभी से रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है। इस बीच चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए यहां आए हैं। हमने राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय दलों के नेताओं से मुलाकात की। हमने हितधारकों, DM, पुलिस आयुक्त, DGP से मुलाकात की। हमने BSP, AAP, CPI(M), INC, MNS, NCP, SP, शिवसेना (UBT), शिवसेना सहित कुल 11 दलों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने हमें चुनाव की तारीखों की घोषणा करने से पहले दिवाली, देव दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर विचार करने के लिए कहा है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी है। महाराष्ट्र में 1 लाख 186 मतदान केंद्र हैं। 42,558 शहरी बूथ और 57,600 ग्रामीण बूथ हैं। हम शहरी क्षेत्रों में 100% बूथों पर सीसीटीवी कवरेज सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हम 50% से अधिक बूथों को सीसीटीवी से कवर करने का प्रयास करेंगे। 350 बूथों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा, 299 बूथों का प्रबंधन दिव्यांगों द्वारा किया जाएगा और 388 बूथों का प्रबंधन केवल महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

Tags:    

Similar News