डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार: निगम बोध घाट पहुंचा पार्थिव शरीर
By : Tripada Dwivedi
Update: 2024-12-28 06:20 GMT
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के निगम बोध घाट पहुंच चुका है। थोड़ी देर में उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। कांग्रेस मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे।
राहुल गांधी निगम बोध घाट तक अंतिम यात्रा में साथ रहे। अंत्येष्टि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित होंगे। डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में यह अंतिम विदाई दी जा रही है, जिसमें पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।