डॉक्टर साहब, मुझे पुरुष से स्त्री बना दीजिए! वेस्ट यूपी में बढ़ रहे हैं सेक्स परिवर्तन के मामले, जाने कैसे होता है यह संभव

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-06-24 11:47 GMT


मेरठ। वेस्ट यूपी में सेक्स परिवर्तन के मामले बढ़ रहे हैं। कोई पुरुष से स्त्री होना चाहता है तो कोई स्त्री पुरुष बनना चाहती है। हालांकि इसके पीछे उनका व्यक्तिगत मामला होता है लेकिन स्त्री से पुरुष बनने के पीछे सामाजिक कारण भी सामने आए हैं। एक मामले में एक स्त्री ने अपना सेक्स इसलिए चेंज कराया क्योंकि उनके परिवार में चार बहनें ही थीं।

फिलहाल ताजा मामला में एक स्त्री पुरुष बनने के लिए मेरठ के मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां उसके सेक्स परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि सेक्स परिवर्तन के लिए प्रशासन से अनुमति और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। मेरठ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि सरकारी अस्पताल में सेक्स परिवर्तन करने में 40 से ₹50000 खर्च करने पड़ते हैं जबकि निजी अस्पतालों में 5 से 6 लख रुपए खर्च करना पड़ता है। मेडिकल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम यह काम करती है

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सेक्स परिवर्तन के लिए पहुंची एक लड़की का कहना है कि वह दिखती तो लड़की है, मगर मन से लड़का है। उसके लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक साल तक उसकी काउंसिलिंग और हार्मोनल इलाज चलेगा। इसके बाद सर्जरी की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में पिछले ढाई साल में छह लोगों के सेक्स परिवर्तन हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जन डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लिंग परिवर्तन के बाद यह शादी कर सकती है, पर इसके संतानोत्पत्ति नहीं हो पाएगी। साल 2022 में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में दो पुरुष को सर्जरी कर लड़कियां बनाया गया था। लड़की बनाया गया युवक मुजफ्फरनगर जिले का 19 साल का था, जबकि दूसरा 18 साल का बिजनौर का था। इनकी सर्जरी करीब 4 घंटे चली थी।

ऐसे होता है सेक्स परिवर्तन

डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी में बड़ी आंत का इस्तेमाल कर नई वजाइना बनाने के लिए किया जाता है। पुरुष बनाने के लिए बाएं हाथ से मोटी खाल निकालकर ऑपरेशन के बाद पतली नसों को जोड़कर लिंग रोपण किया जाता है।

Tags:    

Similar News