'दिल्ली चलो' आंदोनल शुरू, गाजीपुर-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा जाम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By :  Shashank
Update: 2024-02-21 06:22 GMT

किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान ने यह फैसला लिया। दिल्ली कूच की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है |

प्रदर्शनकारियों को आंसू गैस के गोले छोड़े

पंजाब से किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन शुरू हो चुका है। जिसके बाद पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। 

दिल्ली के बॉर्डरों पर वाहनों की जांच

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली गुरुग्राम के सरहोल बॉर्डर पर ऑफिस जाने के वक्त लंबा जाम लग गया है। वहीं बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही है। 

 दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम

किसानों आंदोलन के चलते दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है। 

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। पुलिस सभी वाहनों की जांच कर रही है। जिसकी वजह से गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। 

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर का एलान

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और जगजीत डल्लेवाल ने एलान किया है कि अब हम किसी से बात नहीं करेंगे। पूरे 11 बजे दिल्ली कूच किया जाएगा। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। हम बैठकों में शामिल हुए। हर बिंदु पर चर्चा हुई। अब फैसला केंद्र सरकार को लेना है। हम शांतिपूर्ण रहेंगे। प्रधानमंत्री सभी के हैं। 

टिकरी बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा

दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। क्योंकि किसानों ने राजधानी की ओर मार्च जारी रखने की घोषणा की है। 

'दिल्ली चलो' आंदोनल शुरू, गाजीपुर-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा जाम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Farmers Protest Today: किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर एक बार फिर दिल्ली की सीमाओं पर अलर्ट जारी है। सभी डीसीपी को बॉर्डर पर तैनात रहने के आदेश दिए गए हैं। केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करेंगे। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर सबसे ज्यादा सुरक्षा चाक चौबंद की गई है।

Tags:    

Similar News