देश के विकास के लिए अलीगढ़ का विकास जरूरी, रैली में योगी गरजे

Update: 2024-04-05 10:55 GMT

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के विकास के लिए अलीगढ़ का विकास होना जरूरी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत तभी विकसित होगा जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा और उत्तर प्रदेश तभी विकसित होगा जब अलीगढ़ भी विकसित होगा। पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल दीजिए, भारत पहले तीन सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था का मतलब प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होगी, रोजगार के अवसर सृजित होंगे। किसान महिलाएं और बहनें इन सबके लिए बेहतर तरीके से कार्य हो पाएगा।

Tags:    

Similar News