दिल्ली एलजी ने DCW से हटाएं 223 कर्मचारी, जाने क्या है कारण

Update: 2024-05-02 05:51 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) से 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिए हैं। आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर बिना अनुमति के इनकी नियुक्ति की थी। इस संबंध में एक आदेश पत्र जारी किया गया है।

आदेश में डीसीडब्ल्यू एक्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि आयोग केवल 40 कर्मचारियों को ही रख सकता है लेकिन उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना 223 नए पद बनाए गए हैं। आयोग के पास कॉन्ट्रेक्ट पर कर्मचारियों की नियुक्ति का अधिकार नहीं है।

Tags:    

Similar News