केजरीवाल को आधुनिक स्वतंत्रता सेनानी कहने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कैलाश गहलोत पर साधा निशाना, कहा- उनको आधुनिक नादिर शाह कहना चाहिए था

Update: 2024-08-15 11:16 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आधुनिक स्वतंत्रता सेनानी बताया है। इसे लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंत्री कैलाश गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की तुलना मुगल शासक नादिर शाह से करना अधिक उचित होता।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं हैरान हूं कि भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी में लिप्त लोगों की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से की जा रही है। यह उन हजारों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है जिन्होंने इस देश के लिए बलिदान दिया। अगर कैलाश गहलोत को तुलना करनी थी तो उन्हें अरविंद केजरीवाल को आधुनिक नादिर शाह कहना चाहिए था।

बता दें कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जगह परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस दौरान कैलाश गहलोत ने अरविंद केजरीवाल की तुलना धुनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी करते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी एक चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना किसी अपराध, बिना कोई सबूत और बिना कोई मुकदमा चलाए जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल आधुनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। उन्हें दिल्ली की जनता के लिए काम करने की सजा मिली है। उन्होंने जेल जाना स्वीकार किया लेकिन लोकतंत्र विरोधी ताकतों के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया।

Tags:    

Similar News