रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत खराब, एम्स में भर्ती

Update: 2024-07-11 17:28 GMT

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बुधवार को देर रात अचानक बिगड़ गई। कमर दर्द की शिकायत के साथ वह देर रात तीन बजे एम्स पहुंचे। उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। एम्स ने आधिकारिक तौर पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

बता दें राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई को ही अपना 73वां जन्मदिवस मनाया। इस दौरान तमाम नेताओं ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं दी। इसका उन्होंने जवाब भी दिया।

Tags:    

Similar News