बुलंदशहर में सिलेंडर ब्लास्ट, पांच लोगों की मौत, बचाव कार्य शुरू

Update: 2024-10-21 17:53 GMT

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बड़े हादशे की खबर आ रही है। बुलंदशहर में आज सोमवार की शाम को एक मकान में सिलेंडर फटने से पूरा मकान धराशायी हो गया। इस घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मकान में करीब 15 लोग रह रहे थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड के जवान मलबे से लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी बुला ली गई हैं।

जानकारी के मुताबिक रात करीब आठ बजे अचानक घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस तथा जेसीबी की मदद से मलबे से लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

Tags:    

Similar News