झारखंड में अपराधियों का बोलबाला: रांची में सब इंस्पेक्टर की गोलियों से भूनकर हत्या

Update: 2024-08-03 07:50 GMT

रांची। राजधानी रांची में आज कांके इलाके में एक दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक दरोगा स्पेशल ब्रांच में तैनात थे। मृतक दरोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है। वह 2018 बैच के थे।

उनका शव सुबह कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बोरेया रोड स्थित संग्राम पुर से बरामद किया गया। उनके शरीर पर तीन गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

रिम्स मे प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे और बाबूलाल मरांडी ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मृतक की पत्नी से भी मुलाकात की और भरोसा दिया कि अपराधी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे।

Tags:    

Similar News