हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची की जारी

Update: 2024-09-06 17:23 GMT

नई दिल्ली। हरियाणा में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों का एलान किया है। विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया है। आज ही विनेश ने बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की । सीएम नायब सैनी के खिलाफ मेवा सिंह को टिकट दिया है।



बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में आज यानी गुरुवार को बैठक का आयोजन हुआ। जिसके बाद 31 प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और भूपेंद्र हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

Tags:    

Similar News