महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! मुंबई कांग्रेस के महासचिव जावेद श्रॉफ ने थामा एनसीपी का दामन

Update: 2024-10-16 05:13 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान होने के एक दिन बाद ही कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। मुंबई कांग्रेस के महासचिव जावेद श्रॉफ एनसीपी में शामिल हो गए हैं। वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राज्य एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। जावेद श्रॉफ की मुंबई में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने कल यानी मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीख की एलान किया है। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती और रिजल्ट आएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा।

Similar News