नमकीन के पैकेट्स में मिला कोकीन, दिल्ली के रमेश नगर में 2000 करोड़ की ड्रग्स बरामद

Update: 2024-10-10 17:30 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के रमेश नगर इलाके में एक बड़ी ड्रग्स की खेप को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा है। पुलिस को इस छापे में एक गोदाम से 200 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई है। इस 2 हजार करोड़ की ड्रग्स को नमकीन के सील बंद पैकेट्स में छुपा कर तस्करों ने रखा थी। मगर दिल्ली की स्पेशल सेल ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स के गैंग का भंडाफोड़ कर दिया। अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड लंदन फरार हो गया है। गृह मंत्रालय अनुसार पुलिस ने उस कार की GPS लोकेशन ट्रैक की, जिसमें कोकीन को रमेश नगर के गोदाम तक पहुंचाया था।

बता दें इससे पहले 02 अक्टूबर को भी पुलिस को महिपालपुर इलाके में एक गोदाम से 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन बरामद हुई थी। इसमें एक शख्स युवा कांग्रेस के पूर्व सदस्य था। हालांकि कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि वह अब कांग्रेस का सदस्य नहीं है उसे पार्टी से निकाल दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने अब तक 7,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त कर चुकी है। जो भारत में अब तक की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है।

Tags:    

Similar News