सीएम योगी ने अयोध्या के रामनाथस्वामी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की, शिखर पर लहराया ध्वज

Update: 2024-09-05 07:58 GMT

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी गुरुवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने रामसेवक पुरम में नवनिर्मित रामनाथस्वामी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की। मंदिर के शिखर पर ध्वज लहराया। बता दें इस मंदिर का निर्माण उस स्थान पर हुआ है जहां आंदोलन के दौरान कारसेवक रुके थे। इसके बाद मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचकर सीएम योगी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

इस मौके पर दक्षिण भारतीय शैली में छात्र-छात्राओं ने सीएम का स्वागत किया। इस दौरान सीएम योगी मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या धाम और तमिलनाडु का एक विशेष बंधन है। यह एक अनुष्ठान है। हजारों साल पहले, भगवान राम ने देवी सीता की खोज में श्रीलंका जाते समय तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक पवित्र स्थान पर विश्राम किया और भगवान शिव की पूजा की। ऐसा कहा जाता है कि देवी सीता मां ने भगवान राम के साथ वापस आते समय श्री रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की थी।

Tags:    

Similar News