सीएम चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन की रिहाई पर कहा सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं

Update: 2024-06-28 18:16 GMT

रांची। रांची जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जेल से रिहाई के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज पूर्व हेमंत सोरेन को जमानत देने संबंधी आदेश को सत्य की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें सत्यमेव जयते लिखा है। कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे शुरू से कहते आ रहे थे कि जमीन के जिस मुकदमे को लेकर हेमंत बाबू पर आरोप लगाया गया उसके बही-खाते में उनका नाम तक नहीं है। उन्हें पूरा भरोसा था कि न्यायालय से हेमंत बाबू को न्याय मिलेगा। चंपई सोरेन ने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन ने चुनाव लड़ा और जनादेश प्राप्त किया। हेमंत सोरेन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

जेल में उनके रहने पर भी और बाहर आने के बाद गठबंधन और अधिक मजबूत होगा। नेतृत्व परिवर्तन से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि यह गठबंधन का विषय है। सबसे बड़ा संगठन होता है।

राज्य सरकार के मंत्री और हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने कहा कि यह न्याय की जीत है। न्यायालय के फैसले का वह सम्मान करते हैं। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। न्याय की जीत हुई है। उन्होंने हाई कोर्ट को धन्यवाद दिया।

Tags:    

Similar News