चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ी, इस दिन से मिलेगी 'जेड कैटगरी' की सुरक्षा

Update: 2024-10-14 07:18 GMT

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा में बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 'जेड कैटगरी' की सुरक्षा दी है। इससे पहले उन्हें सुरक्षा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सुरक्षा मिली हुई थी। अब उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सुरक्षा देंगे। अगले कुछ दिनों में सीआरपीएफ एसएसबी से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लेगी।

जेड कैटेगरी की सुरक्षा के तहत चिराग पासवान के आसपास 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। इनमें सीआरपीएफ जवानों के अलावा चार से पांच एनएसजी कमांडो और कुछ पुलिसकर्मी तैनात होते हैं। इसके अलावा उनकी सुरक्षा में एक एस्कॉर्ट गाड़ी, एक पायलट वाहन और यात्रा के दौरान सुरक्षा के अलग-अलग दायरे तय कर दिए जाते हैं।

वर्तमान में चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख नेता हैं। वह अपने पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी की कमान संभाली और वे बिहार की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा के रूप में उभरे हैं। चिराग पासवान ने लोकसभा 2024 के चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन किया और सीट शेयरिंग के बाद खाते में आई पांचों सीटों पर जीत हासिल की।

Tags:    

Similar News