मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज विधानसभा में मिला बहुमत, 45 विधायकों का समर्थन,कैबिनेट विस्तार आज

Update: 2024-07-08 07:47 GMT

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। झारखंड विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट संपन्न हो गया। हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट में पास हो गए हैं।

उन्होंने विधानसभा में बहुमत सिद्ध कर दिया है। उनके पास 45 विधायकों का समर्थन है। विपक्ष के पास पर्याप्त आंकड़ा नहीं है। बहुमत साबित होने के बाद अब कैबिनेट विस्तार आज संभावित है। बताया गया कि जिन मंत्रियों को शपथ लेना है। उन्हें आमंत्रण प्रेषित किया जाएगा।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने गवर्नर सीपी राधाकृष्णन को 44 विधायकों का हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र सौंपा था। उनके पक्ष में 45 मत पड़े। हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद, भाकपा माले का समर्थन प्राप्त है। विपक्ष के पास पर्याप्त आंकड़ा नहीं है।

Tags:    

Similar News