मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रोहित शर्मा और क्रिकेटर्स से की मुलाकात, कप्तान रोहित शर्मा का किया सम्मान

Update: 2024-07-05 12:08 GMT

मुंबई। रोहित शर्मा ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब जीत कर भारत आ गई है। रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भी मौजूद रहे। सीएम एकनाथ शिंदे ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को सम्मानित किया। इसके सीएम एकनाथ शिंदे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेटर्स के साथ महाराष्ट्र विधान भवन पहुंचे जहां टी20 विश्व कप विजेता क्रिकेटरों को सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कल भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में जीत का जश्न मनाया। बीसीसीआई की तरफ से भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत को यादगार बनाने के लिए विजय परेड का इंतजाम किया गया। बोर्ड ने विश्व विजेता टीम को 125 करोड़ का चेक सौंपा।

Tags:    

Similar News