प्रमुख जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल आज हुआ समाप्त, उपेंद्र द्विवेदी को बनाया गया नया सेनाध्यक्ष

Update: 2024-06-30 09:23 GMT

नई दिल्ली। भारतीय सेना के निवर्तमान प्रमुख जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल आज समाप्त हो गया। इससे पहले उन्हें औपचारिक विदाई दी गई। जनरल मनोज पांडे ने 26 महीने का शानदार कार्यकाल पूरा किया और दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नया सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वह आज अपना कार्यभार संभाले।

30 मई को सेवानिवृत्त होने वाले जनरल पांडे की सेवा को सरकार ने एक महीने के लिए बढ़ा दिया था जिससे वह 30 जून तक काम किए। उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद होनी थी, जो 4 जून को निर्धारित थी। लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नया सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वह आज अपना कार्यभार संभाले। वे भारतीय सेना के 30वें सेनाध्यक्ष हैं। वे पहले भारतीय सेना के उप प्रमुख थे और उन्होंने उत्तरी सेना की कमान भी संभाली थी।

Tags:    

Similar News